“मानवी सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में 90.71 परसेंटाइल अंक किया हासिल, दिया बधाई
समस्तीपुर | दामोदरपुर रोसड़ा निवासी गृहिणी सोनी कुमारी और शिक्षक ठाकुर गोपालजी सिंह की सुपुत्री व सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा की पूर्व छात्रा मानवी सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में 90.71 परसेंटाइल अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया है।
मानवी की उपलब्धि पर पूर्व आचार्य विजयव्रत कंठ , विद्यालय के अध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल आदि ने बधाई दी है।