Samastipur

समस्तीपुर में किसान सभा ने बजट की कॉपी जलाई:कहा- ये किसान विरोधी है

समस्तीपुर में किसान सभा ने केंद्र सरकार के बजट को ‘किसान विरोधी’ बताया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेशन चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए बजट की प्रति जलाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार राज्य किसान महासभा के देखरेख में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पारित किया गया बजट किसानों के हितों के खिलाफ है।बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल समस्तीपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश में किसान विरोधी बजट के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा की ओर से प्रदर्शन किए गए। उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की।

कहा- केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी

विरोध प्रदर्शन में जिला कमेटी सदस्य उपेंद्र राय, रामसागर पासवान, राजा राममोहन राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बजट की कॉपी जलाई गई है।
किसान सभा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और यह बजट किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों के लिए कोई विशेष योजना या उनकी आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नेताओं ने जोर दिया कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके साथ इस बजट में ‘सौतेला’ व्यवहार किया गया है।किसान सभा ने केंद्र सरकार से इस बजट को वापस लेने और किसानों के हित में एक नया बजट पेश करने की मांग की है, जो वास्तव में किसानों के कल्याण को सुनिश्चित कर सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!