Samastipur

समस्तीपुर में जमीन कारोबार में झगड़े के कारण टीचर की हत्या:आरोपी अरेस्ट

समस्तीपुर 3 दिन पहले टीचर की हत्या हुई थी। इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है और इसकी बाइक भी जब्त की है। जमीन कारोबार में लड़ाई के कारण ये मर्डर हुआ था। आरोपी ने 13 गोली मारकर मर्डर किया था।मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास निजी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने हलई थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश सहनी के बेटे अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जमीन खरीद बिक्री का भी कारोबार करते थे

 

 

एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को जानकारी दी है। इन्होंने बताया है कि गणेश सहनी निजी शिक्षण संस्थान के संचालन के साथ ही निर्माणाधीन 6 लेन के किनारे जमीन खरीद बिक्री का भी कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी बना रखी थी। जिस टीम में सुरेंद्र सहनी, फुलेंद्र सहनी, राजू साहनी के साथ ही अंकित कुमार राजीव और रणधीर राम भी शामिल थे।

 

गणेश सहनी का फुलेंद्र सहनी और राजू से हुए विवाद के बाद गणेश सहनी ने अलग ग्रुप बनाकर कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान एक विवाद में फुलेंद्र जेल चले गए। इसी बीच पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान अंकित कुमार और रणधीर राम को कोर्ट में आने-जाने के दौरान जानकारी मिली कि गणेश सहनी इन दोनों की हत्या करने वाले हैं। इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप अंकित कुमार अपने ग्रुप के उन साथियों के साथ साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया।घटना के दिन रणधीर राम और राजीव शिक्षक गणेश की रेकी कर अंकित आदि को सूचना दे रहे थे।

 

एएसपी ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी गणेश सहनी के हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन वह निकल गए थे। इस ग्रुप ने दो दिन बाद एक ग्रुप में शामिल जमीन कारोबारी की हत्या की जानी थी। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह हत्या टल गया है।

 

घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

 

एएसपी ने बताया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी है । उसके बयान के आधार पर हत्याकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। हथियार किस जगह से उपलब्ध कराया गया था, इसके बारे में भी पता लगा लिया गया है।हथियार भी जल्द रिकवर किया जाएगा। ‌एएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है।

 

8 फरवरी को दिनदहाड़े की गई थी हत्या

 

यहां बता दें कि गत 8 फरवरी को गणेश सहनी ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान दरजनिया पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिस कारण उनके शरीर में 13 गोली लगी थी। एक गोली उनकी बाइक में लगी थी पुलिस ने मौके से 14 खोखा भी बरामद किया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!