Patna

पटना में दफादार-चौकीदार पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा:दौड़ाकर खदेड़ा

पटना में सोमवार को दफादार और चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में दफादार-चौकीदार गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पहुंचे।दोपहर बाद प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहा की ओर बढ़ने लगे। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लाठीचार्ज के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इससे आरा से आए चौकीदार प्रभु के सिर में चोट लग गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैप्रदर्शनकारियों ने बताया कि मानदेय बढ़ाने, सेवा शर्तों में सुधार और कई लंबित मांगें हैं, जिसे सरकार नहीं मान रही है। हम अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

 

 

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े तो डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण वाहन और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं रुके तो पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया।

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

 

लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि दफादार चौकीदार का प्रदर्शन था। जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग तोड़ कर डाकबंगला के पास पहुंचे, जहां सभी का प्रदर्शन और उग्र हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने करीब 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!