समस्तीपुर:जेईई मेंस में हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल,बधाई
समस्तीपुर.शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान एजुकेटर्स के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 11 छात्रों ने 90 से अधिक परसेंटाइल हासिल किया।
हिमांशु ने 99.37 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं मिथिलेश को 99.03, रितेश को 98.66, पुष्पम को 97.14, रौनक को 97.08 और साकेत को 92.29 परसेंटाइल अंक मिले। फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा व सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।