समस्तीपुर में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार: बाइक सहित दो देसी कट्टा जब्त
समस्तीपुर में कर्पूरी ग्राम थाना पुलिस ने एक वारदात को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान रामकृष्णापुर निवासी आशुतोष कुमार उर्फ मोनू सिंह के रूप में हुई है।एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि कर्पूरी ग्राम थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामकृष्णापुर में गाड़ी जांच शुरू की।
गाड़ी चेकिंग के दौरान आशुतोष कुमार उर्फ मोनू को दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। हालांकि, उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी आशुतोष कुमार उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।एएसपी संजय कुमार पांडे ने यह भी बताया कि फरार युवक के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने विश्वास दिलाया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अपराधी आशुतोष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
