छात्र की हत्या,गर्लफ्रेंड की बहन को पुलिस ने पकड़ा:बेगूसराय में प्रेमी से कराई हत्या
बेगूसराय में एक दिन पहले नर्सिंग के छात्र की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को अरेस्ट किया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी पकड़ा है, जो प्रियांशु की प्रेमिका की बहन है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है। कल अहले सुबह बीएससी नर्सिंग के छात्र प्रियांशु उर्फ बादल की हत्या प्रेम प्रसंग के चक्कर में हुई थी।
एसपी मनीष ने बताया कि नर्सिंग छात्र प्रियांशु हत्याकांड में एक नाबालिक लड़की समेत चार आरोपी को पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में ही प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही थी और घटनास्थल से कुछ दूर मिले मृतक छात्र के मोबाइल खंगालने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है। प्रियांशु का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था।
प्रियांशु की प्रेमिका की छोटी बहन की प्रिंस कुमार नाम के लड़के से बातचीत होती थी। करीब एक साल पहले प्रिंस और प्रियांशु में मारपीट भी हुई थी। लेकिन लड़की का चक्कर रहने के कारण वह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। 1 फरवरी को अहले सुबह प्रियांशु अपने प्रेमिका से मिला था।
गर्लफ्रेंड की बहन ने प्रेमी से करवाई हत्या
जब वह प्रेमिका से मिलकर अपने बाइक से घर आ रहा था, तो प्रियांशु की प्रेमिका की छोटी बहन ने प्रिंस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद प्रिंस अपने साथियों के साथ आया और नुरुल्लाहपुर तीन बटिया के पास प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रियांशु को बदमाशों ने पहले लाठी डंडे से पिटाई की, फिर तीन गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और मृतक का बाईक बरामद किया था। घटनास्थल के बगल में ही मक्का के खेत में प्रियांशु का मोबाइल फेंका मिला था। पुलिस ने हत्या में शामिल प्रिंस कुमार, गोलू कुमार और राजा कुमार के साथ एक नाबालिक लड़की को पकड़ा है। हत्या में प्रयोग किया हुआ पिस्टल, दो मैगजीन और दो खोखा भी बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग और पहले के विवाद की वजह से नर्सिंग छात्र प्रियांशु कुमार उर्फ बादल की हत्या की गई थी। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एफएसएल की टीम से भी पूरे मामले की जांच कराई गई है। प्रेसवार्ता में मंझौल डीएसपी नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
