Patna

2 साल से लापता बच्ची अपने मां-पिता से मिली:सीवान रेलवे स्टेशन पर बिछड़ गई थी

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने करीब 2 साल पहले बिछड़ी एक मासूम बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवा दिया है। घटना 24 जनवरी 2024 को सीवान रेलवे स्टेशन पर हुई थी। रात करीब 9 बजे रेल पुलिस को एक तीन साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली। मुजफ्फरपुर रेल एसपी की टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को एक सुरक्षित दत्तक गृह में भेज दिया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जांच के दौरान पता चला कि बच्ची उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। जब वह लापता हुई थी, तब उसकी उम्र लगभग तीन वर्ष थी। बच्ची के परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

 

पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) के लगातार प्रयासों के बाद 15 फरवरी 2026 को बच्ची के परिजनों का पता चला। सूचना मिलने पर परिजन मुजफ्फरपुर रेल एसपी कार्यालय पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई और पहचान सत्यापन के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

 

परिजनों ने रेल पुलिस और CWC के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए रेल एसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।रेल एसपी वीणा कुमारी ने इस सफल अभियान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय कार्य है। करीब 2 वर्ष बाद एक मासूम संतान का अपने माता-पिता से मिलना पुलिस के लिए सबसे बड़ा संतोष है।

 

उन्होंने सीवान में कार्यरत रेल पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की और घोषणा की कि इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से टीम को सम्मानित करने की अनुशंसा की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!