Samastipur

गैस सिलेंडर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार: विद्यापतिनगर में 73 सिलेंडर की हुई थी चोरी

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 73 रसोई गैस सिलेंडर चोरी हुए थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह चोरी 26 सितंबर 2025 को बाजिदपुर पंचायत के दस नम्बर ढाला रोड स्थित इण्डेन गैस गोदाम से हुई थी। पुलिस ने बेगूसराय जिले के महमदपुर, सदर थाना निवासी अभय कुमार, पुत्र शंकर साह को उसके घर से गिरफ्तार किया।आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि इस मामले में दो अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!