Samastipur

मुजफ्फरपुर में 17 फरवरी से अग्निवीर सेना भर्ती:15 जिलों के युवा पहुंचेंगे

मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक चक्कर मैदान में 17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय (बिहार-झारखंड) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस रैली में बिहार के 15 चयनित जिलों के हजारों शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवार शामिल होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सेना और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मुजफ्फरपुर के भर्ती निदेशक, कर्नल जाधव एसआरडी ने जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन (आईएएस) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा (आईपीएस) के साथ एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक की।

 

इस बैठक में कानून व्यवस्था, प्राथमिक, आपातकालीन चिकित्सा सहायता और अभ्यर्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं पर गहन चर्चा हुई। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि रैली के दौरान कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।चक्कर मैदान में सेना की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के दौड़ने के लिए 400 मीटर का मानक रनिंग ट्रैक तैयार किया गया है। साथ ही, सर्दी और संभावित वर्षा से बचाव के लिए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल लगाए गए हैं, ताकि खराब मौसम का भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रभाव न पड़े।

 

अनुमान है कि इस 11 दिवसीय रैली में प्रतिदिन लगभग 7,000 से अधिक युवा शामिल होंगे। इस बार की भर्ती में भारतीय सेना ने उम्मीदवारों के हित में एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। यदि किसी अभ्यर्थी ने दो अलग-अलग श्रेणियों (Categories) के लिए आवेदन किया है और दोनों के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है, तो उसे दो अलग-अलग शारीरिक और मेडिकल टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

वह केवल एक बार ही इन प्रक्रियाओं से गुजरेगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवार की मेरिट और उसकी पसंद के आधार पर उसे श्रेणी चुनने का विकल्प दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज जरूर साथ ले जाएं

 

रैली में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), मेडिकल जांच और गहन दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा.सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर ने सभी युवाओं को अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों और एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित समय पर ही रिपोर्ट करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!