Begusarai

बेगूसराय में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:मां बोली- एक लाख रुपए लेकर घर से निकला था

बेगूसराय के मंझौल में गुरुवार को एक युवक की लाश सड़क किनारे बरामद की गई। युवक ने एक दिन पहले ही एक लाख रुपए का पेड़ बेचा था। बुधवार की शाम को घर से निकला था, देर रात तक घर नहीं लौटा। एक दिन बाद काबर इलाके के धनफर बहियार स्थित सड़क के उत्तर साइड में उसकी लाश मिली।मृतक की पहचान मंझौल पंचायत-2 के वार्ड नंबर-10 बाबा टोला के रहने वाले रामजीवन सिंह के बेटे 30 साल के गणेश कुमार के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। लाश मंझौल से करीब 5 किलोमीटर उत्तर दिशा में काबर क्षेत्र के धनफर सड़क के पास सुनसान स्थान पर पड़ा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में मंझौल थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी एवं चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु मौके पर पहुंचे।

 

बुधवार सुबह 11 बजे निकला था, गुरुवार शाम 5 बजे मिली लाश

 

गणेश बुधवार को करीब 11 बजे घर निकला था। किसानों ने शाम करीब 5 बजे में उक्त युवक को धनफर सड़क के दक्षिण साइड में खजूर पेड़ के पास औंधे मुंह गिरा हुआ देखा था। लोगों ने सोचा कि नशे की स्थिति में सोया हुआ है। उसके बाद आज दोपहर में बहियार गए मंझौल के किसानों ने शव को देखा एवं गांव में लोगों और परिजनों को इसकी सूचना दी।

 

इधर, घटनास्थल पर को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया गया, टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की सघन जांच-पड़ताल की तथा स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ किया। एसपी करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते रहे। इसके बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक विवाहित था तथा उसे एक पुत्र तथा एक पुत्री है। पत्नी नैहर गई हुई थी। लोगों के अनुसार वह नशा का आदी था। मृतक की मां राधा देवी ने अपने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि दो दिन पहले गणेश ने एक लाख का पेड़ बेचा था। सभी पैसा उसके पास ही था। संदेह है कि किसी ने मेरे बेटे को बुलाया तथा उसे मारकर रुपया भी ले लिया है।

 

एसपी मनीष ने बताया कि आज मंझौल थाना को सूचना मिली थी कि धनपड़ बहियार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया गया। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सके। परिजनों से मिलकर आवश्यक जानकारी ली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

मृतक का भतीजा बोला- साजिश के तहत चाचा को मार डाला

 

पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के भतीजा विवेक कुमार से बताया कि साजिश के तहत मेरे चाचा की हत्या की गई है। गर्दन मरोड़ कर तोड़ा गया है, लाश की हालत देखकर लग रहा है कि हाथ भी तोड़ दिया गया है। किसी से कोई भी विवाद नहीं था। एक लाख में पेड़ बेचे थे, पैसा उन्हीं के पास था, हो सकता है कि इस पैसा को लेकर हत्या किया गया हो। परदेस में काम करते थे, एक महीना पहले ही घर लौटे हैं। जहां बॉडी मिली है, उधर कभी जाते नहीं थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!