समस्तीपुर में फंदे से लटका मिला लॉज संचालक का शव:होली पर ससुराल आने का वादा किया था
समस्तीपुर में लॉज संचालक की मौत हो गई। लॉज के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान गौरव कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना जितवारपुर ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित नारायण निवास की है।गौरव की पत्नी संगम कुमारी पिछले चार महीने से बच्चों के साथ अपने मायके में थी। मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पति से बातचीत हुई है। होली पर ससुराल आने का वादा किया था। हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है, लेकिन वो अक्सर तनाव में रहते थे। किस वजह से तनाव में थे, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
छानबीन में जुटी पुलिस
ASI सुरेंद्र झा ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से नीचे शव को उतारा। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के फोन और कमरे की जांच की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या, ये जांच का विषय है। वरीय अधिकारी ही इस संबंध में कुछ बता पाएंगे।बता दें कि गौरव कुमार की शादी साल 2015 में लोहागीर गांव की रहने वाली संगम कुमारी से हुई थी। मृतक युवक को एक बेटा (3) और एक बेटी (7) है। चार महीने पहले पत्नी संगम कुमारी अपने दोनों बच्चों के साथ लोहागीर गांव गई हुई थी।
नारायण निवास में बने लॉज में चार कमरा भाड़े पर लगा हुआ था। एक कमरे में मृतक गौरव कुमार खुद रहते थे ।दो कमरे में पिछले कुछ दिनों से किराएदार नहीं रह रहे थे। दो कमरे में किराएदार रह रहे थे एक कमरे में जगन्नाथ पोद्दार और दूसरे कमरे में अनिल यादव रहते थे।किराएदारों ने बताया कि रात में लगभग 9 बजे के आसपास गौरव कुमार को बाहरी परिसर में देखा था। उन्होंने बताया कि 10 मिनट के बाद एक दोस्त आया लेकिन दोस्त कब निकल गया इसके बारे में जानकारी उन्हें नहीं है। सुबह 10:00 बजे एक गुंजेश नाम का लड़का अपने दोस्त के साथ आया और गौरव का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। दोनो युवक ने गौरव के मोबाइल पर फोन किया। फिर फोन नहीं उठाने पर दरवाजा तोड़ा और गौरव कुमार के शव को पंखे में फंदा बनाकर लटका हुआ था।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
