Samastipur

समस्तीपुर में लगी आग, 12 घर जल कर राख:ठंड से बचने के लिए जलाई थी अलाव

समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत वार्ड संख्या -02 मोहल्ला स्थित दलित टोल में शनिवार रात अगलगी हुई। इसमें 12 से अधिक घर जल कर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए मूल्य का सामान भी जल कर राख हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाद में सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी के बाद आज प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

रात कैलाश राम के घर में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जला कर रखा था। घर के लोग खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान रात में अचानक लोगों ने घर से धुआं उठता देखा। हल्ला होने पर घर के लोग घर से भाग कर अपनी जान बचाई।फिर देखे ही देखते आग गांव के अन्य घरों की ओर फैल गई। इस घटना मं कैलाश दास के अलावा बालेश्वर राम, सुंदेश्वर राम, दिनेश राम, गणेशी राम,मंजू देवी, रिंकु देवी,किरण कुमारी, इंदू देवी,ज्योति राम,शिवसागर राम आदि का घर राख हो गया। घर में रखा कपड़ा, अनाज, नकद आदि जल कर खाक हो गया।

 

हल्ला होने पर गांव के लोगों ने दमकल टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय व स्थानीय थाने की दमकल टीम मौके पर पहुंच कर आग पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित किया।भाकपा माले के वरीय नेता रोशन यादव के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!