Samastipur

पिता की आज्ञा और सत्य की रक्षा के लिए राजसुख त्याग दिया श्रीराम ने

Dalsinghsarai,विद्यापतिनगर.प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर बाजार में आयोजित शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के उपलक्ष्य में चल रही संगीतमय रामकथा के सातवें दिन शुक्रवार की देर शाम कथा पंडाल भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो उठा। अयोध्या से पधारे कथा व्यास आचार्य अनूप वाजपेयी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के वनवास गमन का अत्यंत मार्मिक और जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। उनके भावपूर्ण वर्णन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई श्रोता प्रसंग सुनकर भावुक नजर आए। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम का वनवास केवल एक पारिवारिक घटना नहीं, बल्कि त्याग, मर्यादा और धर्म की सर्वोच्च मिसाल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने राजा दशरथ की वेदना, कैकेयी के वरदान और राम के सहज भाव से वन जाने की स्वीकृति का प्रसंग विस्तार से सुनाया। आचार्य ने कहा कि श्रीराम ने पिता की आज्ञा और सत्य की रक्षा के लिए राजसुख त्याग दिया, जो आज भी समाज के लिए आदर्श है। माता जानकी का पति धर्म निभाते हुए वनगमन तथा लक्ष्मण का भ्रातृ प्रेम से प्रेरित होकर साथ चलने का प्रसंग सुनकर लोग भाव-विह्वल हो उठे। इसके साथ ही भरत-मिलाप का प्रसंग भी अत्यंत भावुक वातावरण में प्रस्तुत किया गया। कथा व्यास ने भरत की त्याग भावना और राम के प्रति अटूट प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा कि भरत जैसा भाई संसार में दुर्लभ है, जिन्होंने राज्य स्वीकार नहीं किया ।

 

आरती के समय पूरा पंडाल भक्ति गीतों से गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत आयोजित यह संगीतमय रामकथा क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बनी हुई है। कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रोताओं ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक कथाएं समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ती हैं और परिवारों में संस्कारों का संचार करती हैं। कथा का समापन सोमवार को होगा, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। वहीं आयोजन को सफल बनाने में नवीन निश्चल, संजीव चौरसिया, मंजिल चौरसिया, सुनील चौधरी, मनोज साह, राजा सिंह, राकेश राय, छोटू सिंह, राजेश कुमार, पिंटू सिंह सहित कार्यकर्ता जुटे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!