Samastipur

नकली अंग्रेजी शराब बरामद,विभूतिपुर में होमियोपैथिक दवा से बन रही थी शराब

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के आलमपुर वार्ड-10 स्थित एक झोंपड़ीनुमा घर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से 9.375 लीटर तैयार नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व में शराब तस्करी में संलिप्त चंद्रप्रकाश महतो अपने घर में सहयोगियों के साथ नकली शराब तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीन लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान झोंपड़ी से अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड लिखी बोतलों में भरी 9.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

 

साथ ही होमियोपैथिक दवा की बोतलें, शीशे की खाली बोतलें, प्लास्टिक के ढक्कन, शराब की बोतलों पर चिपकाने वाले रैपर, कागजी स्टीकर, एक सैमसंग मोबाइल फोन व सिम भी जब्त किया गया। इस मामले में पुअनि प्रकाश प्रसाद सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कोदरिया वार्ड-2 निवासी भोला महतो के पुत्र सुमित कुमार, मुकेश कुमार के पुत्र राजू कुमार, आलमपुर वार्ड-10 निवासी चंद्रप्रकाश महतो समेत एक संदिग्ध मोबाइल नंबर धारक को आरोपी बनाया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!