विभूतिपुर में घर में घुस कर चोरों ने खस्सी और बकरियां चुराईं, स्कॉर्पियो से फरार
समस्तीपुर।विभूतिपुर| थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बम्वैया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 अमरसिंह स्थान के समीप शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे और खस्सी व बकरियों को लादकर फरार हो गए। पीड़ित सूलो दास ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे, जबकि खस्सी व बकरियां घर के अंदर बंधी हुई थीं।
रात्रि करीब एक बजे दो की संख्या में मुंह बांधे चोर घर में घुस आए और बकरी का मुंह दबाकर बाहर ले जाने लगे। आहट होने पर जब नींद खुली तो घर के सामने सड़क पर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी दिखी, जिसमें चोरों ने करीब 15 हजार रुपये की एक खस्सी तथा करीब 5 हजार रुपये की एक बकरी लादकर फरार हो गए।
चोर रस्सी काटकर पशु ले गए। वहीं इसी वार्ड में रंजीत दास के घर से भी चोरी की घटना हुई। रंजीत दास की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनके पति परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं और वे बच्चों के साथ घर पर रहती हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
