दलसिंहसराय:महिलाओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
दलसिंहसराय,फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली की रौनक परवान चढ़ने लगी है.इसी कड़ी में गंज रोड में बरनवाल महिला संघ के द्वारा संघ की अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल की अध्यक्षता में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में महिलाओं ने न केवल एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी,बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक गीतों और गणेश वंदना के साथ हुई.कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘फूलों व गुलालो की होली’ रही,जहाँ महिलाओं ने रसायनों से मुक्त प्राकृतिक रंगों और फूलों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.महिलाओं की टोलियों ने ‘होली खेले रघुवीरा’ और ‘आज बिरज में होरी रे रसिया’ जैसे गीतों पर जमकर नृत्य किया.रुकमिणी बरनवाल ने कहा “होली का यह त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं है,बल्कि यह आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है.आज के व्यस्त जीवन में ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं।
समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगकर पुरानी कड़वाहटों को भुलाने और मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया. रंग बिरंगी परिधानों में सजी और अबीर-गुलाल से सराबोर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,प्रतिभा बरनवाल,सुनीता बरनवाल, सुधा बरनवाल, ममता बरनवाल,ज्योति बरनवाल,शांति बरनवाल,चंदा गुप्ता,संगीता बरनवाल, रंजू देवी, चंदा बरनवाल,नीलम देवी,गुनगुन कुमारी,कोमल बरनवाल,स्नेहा कुमारी सहित अन्य महिला का विशेष योगदान रहा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
