अनोखी प्रेम कहानी:दलसिंहसराय में पति ने 2 बच्चों की माँ की प्रेमी से कराई शादी
दलसिंहसराय से एक ऐसी मामला सामने आया है.जिसने सबको हैरान कर दिया है.जहाँ अक्सर त्रिकोणीय प्रेम कहानी का अंत अपराध या विवाद से होता है,वहीं यहाँ एक पति ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी.हैरानी की बात यह है कि महिला दो बच्चों की माँ है, लेकिन पति ने बच्चों के भविष्य और पत्नी की खुशी को सर्वोपरि रखते हुए खुद खड़े रहकर ग्रामीणों के सामने यह शादी संपन्न कराई।
बताया जाता है कि लड़की दलसिंहसराय के नगरगामा पंचायत सोयरा निवासी सागर राम की बहु व संतोष राम की पत्नी 2 बच्चे कि माँ नीलम देवी कि शादी लगभग 5 साल पहले रस्मो रिवाज़ के साथ हुई थी.पति पत्नी साथ साथ रह रहे थे. इसी बिच दो बच्चा भी हुआ. परन्तु बगल के गांव विश्वासपुर निवासी गोपाल दास के पुत्र प्रेमी धीरज कुमार के साथ नीलम देवी कि दोस्ती हुई जिसके बाद दोनों छुप छुप कर मिलने लगे.कई माह से वह मिल रही थी जिससे दोस्ती प्यार में बदल गई. एक दिन जब उसके पति ने बात करते पकड़ लिया तो मामला सभी के सामने आया.फिर क्या था मामला तूल पकड़ा तो महिला अपने प्रेमी के साथ रहने कि जिद करने लगी।
वही महिला के प्रेमी धीरज कुमार के परिजनों ने भी इस रिश्ते को नकार दिया. जिसके बाद पंचायत बैठी.काफी बहस के बाद पति के समझाने पर भी महिला नहीं मानी जिसके बाद पति ने पत्नी को अपने प्रेमी के साथ खुशी खुशी शादी करने कि बात कह दी. जिसके बाद महिला के प्रेमी ने पंचायत व ग्रामीणों के सामने महिला का मांग भरा और महिला को अपने साथ ले गया. इस अनोखी शादी कि चर्चा दिन भर गांव व आसपास के क्षेत्रों में होती रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
