Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शकुन्तला टीवीएस के तत्वाधान में कंज्यूमर मीट का आयोजन

दलसिंहसराय,टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुन्तला टीवीएस के तत्वाधान में कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया.मीट में ग्राहकों से फीडबैक लिया गया.ग्राहकों और उपभोक्ताओं के फीड बैक के आधार पर कंपनी की आपूर्ति और गुणवत्ता समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की जाएगी.फीड बैक मिलने के बाद जरूरत के अनुसार सुधार किया जाएगा.कार्यक्रम का शुरुआत कमराव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो.सफदर सोहेल और शकुन्तला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने दीप प्रज्वलित कर मीट का शुभारंभ किया.श्री दीपक ने कंपनी के द्वारा निर्मित सभी वाहन के मॉडल की खूबियां को विस्तार से ग्राहकों के सामने रखा साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार 14 वर्षों से आप द्वारा दिए गए जबरदस्त विश्वास, सम्मान, स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन से आज यहां तक पहुंचे है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा. इस मीट में ग्राहकों के सुविधा के लिए तीन अलग अलग काउंटर बनाए गए थे.साथ ही कंपनी की ओर से नई गाडि़यों पर बोनस व छूट प्राप्त किया जा रहा था.लोन सह एक्सचेंज काउंटर में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई.मौके पर चार वाहनों की बुकिंग की गई और एक डिलीवरी की.ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराने के लिए यहां सभी फिनांस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

 

वही गाडि़यों की कंडीशन देख मूल्यांकन कर ग्राहकों को पुरानी बाइक एक्सचेंज करायी गई.साथ ही ग्राहकों को नई गाडि़यों की जानकारी दी जा रही और आकर्षक ब्याज दर के साथ फाइनेंस की सुविधा ऑन स्पॉट दी जा रही.मौके पर शोरूम के मैनेजर संतोष कुमार, शुभम कुमार, उत्कर्ष कुमार, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार, सुमन कुमार, अमित कुमार, संजय महतो सहित सैकड़ों कंज्यूमर लोग उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!