दलसिंहसराय:इंटरव्यू के दौरान डबल मर्डर के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा
दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले महिला व दुधमुंहे बच्चे के डबल मर्डर के आरोपी पति को शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया के लाइव इंटरव्यू के दौरान ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शहर के एनएच-28 किनारे डैनी चौक स्थित एक होटल से धराए आरोपी मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी सोमनाथ सुमन की यह लाइव गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.लोग पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.गिरफ्तारी में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, दारोगा राहुल काश्यप , प्रणय सिंह स्पष्ट दिखे।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सोमनाथ की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी.शुक्रवार को सूचना मिली कि वह दलसिंहसराय आया है.इसके बाद टीम ने होटल से उसे पकड़ लिया.न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.बताते चले कि एक दिन पहले ही डीएसपी ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था।
इसमें मृतका के हरियाणा में किसी अन्य व्यक्ति से संबंध को लेकर पति-पत्नी के विवाद के बाद उसे तथा उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या की गई थी.इसी मामले में मृतका के बहनोई चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में सोमनाथ का नाम भी सामने आया था।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
