Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:उच्चकों ने महिला से पर्स में रखा एक लाख से अधिक रुपये लेकर फरार

दलसिंहसराय,शहर के घाट नवादा में बलान पुल के पास गुरुवार को उच्चकों ने एक महिला से पर्स में रखा एक लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेने के बाद आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुट गई.जिसमें महिला का झोला उड़ाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़िता उजियारपुर थाने के महिसारी वार्ड चार निवासी अमरेश कुमार राय की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि 33 नम्बर रेल गुमटी के पास स्थित बैंक से 99 हजार रुपये निकाल कर पर्स में रख जेवर दुकानदार को देने के लिये घाट नवादा पैदल ही जा रही थी.पुल पर किसी ने उसके साड़ी में गंदगी लगे रहने की बात बतायी.जिसके बाद वह सड़क किनारे बेंच पर पर्स रखकर साड़ी धोने लगी.इसी बीच वहां आया एक युवक उसका पर्स लेकर अपने साथी बाईक सवार के साथ भाग गया.

 

 

सरिता ने बताया कि बुधवार को उसने जेवर खरीदा था तथा दुकानदार को 50 हजार रुपये दी थी.घर से भी वह कुछ पैसा लेकर आई थी एंव बैंक से रुपये लेकर वह दुकानदार को देने जा रही थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!