दलसिंहसराय:पीटीईसी रामपुर जलालपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के पीटीईसी रामपुर जलालपुर में निपुण भारत मिशन के तहत संचालित निपुण बिहार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई.कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल विक्रम कुमार, व्याख्याता गोपाल कृष्ण,रजनी कुमारी, डॉ नगीना रजक, डॉ विवेक दत्त, मनीष कुमार,रामानुराग झा,कृष्ण कुमार कुंदन,चंद्रशेखर झा, मनोज कुमार, कल्पना झा सहित अन्य प्रधानाध्यापको द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया..
इसके बाद पीटीईसी की छात्रा निशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल विक्रम कुमार ने निपुण बिहार के लक्ष्यों और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में मजबूत आधार तैयार करना ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कुंजी है.व्याख्याता गोपाल कृष्ण ने “गुर रहस्य” विषय पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों की सक्रिय भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है.प्रशिक्षण सत्र के दौरान विवेक दत्त, राजकुमार और मनीष कुमार ने निपुण बिहार के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को कक्षा में एफ एल एन लागू करने की व्यवहारिक तकनीकें सिखाई.चंद्रशेखर झा ने शिक्षकों के कर्तव्य पर एक श्लोक प्रस्तुत किया.रामानुराग झा ने भी एफ एल एन पर अपने विचार रखा.प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवा कवि कुमार अमरेश ने अपनी ओजपूर्ण कविता से उपस्थित शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का भाव भर दिया.उन्होंने अपने संबोधन में कहा: “देश में आए लुटेरों को कई आघात दी,गोलियां सीने पे खाई दुश्मनों को मात दी. हाथ में थामें तिरंगा हम उन्हें करते नमन, सींच कर जिसने लहू से हमको यह सौगात दी” उनकी इन पंक्तियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.अंत में व्याख्याता गोपाल कृष्ण ने एफ एल एन प्रशिक्षण सत्र के समापन की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
