दलसिंहसराय:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक में प्रचार प्रसार का दिया निर्देश
दलसिंहसराय,आगामी 14 मार्च को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.लोक अदालत की सफलता हेतु मंगलवार को न्यायिक पदाधिकारियों,अनुमंडलाधिकारी,श्रम , बिजली , नगरपरिषद,बी एस एन एल इत्यादि विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय की अध्यक्षता में बैठक की गई।
संबोधित करते हुए शशिकांत राय ने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस करें तथा सभी सुलहनीय वादों के पक्षकारों के साथ प्री सीटिंग करें,ताकि अधिकाधिक वादों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके,उन्होंने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव से यह अनुरोध किया कि अधिकाधिक सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु अपने स्तर से प्रतिदिन न्यायालय आनेवाले न्यायार्थी को प्रेरित करें तथा अधिवक्ता संघ के अन्य अधिवक्ता गणों से भी यह अनुरोध करें कि वे भी अपने अपने पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण कराने हेतु प्रेरित करें तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण कराने से होनेवाले फ़ायदों से भी पक्षकारों को अवगत करायें।
संचालन करते हुए समिति के सचिव सह न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनावाला ने सभी पदाधिकारियों से लोक अदालत का प्रचार प्रसार अपने अपने स्तर से कराएं.वाद निस्तारण से होनेवाले फायदों से भी पक्षकारों को अवगत करायें.उन्होंने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा से यह अनुरोध किया कि ससमय सभी नोटिस का तामिला चौकीदार के माध्यम से कराएं.बैठक में विवेकचंद्र वर्मा,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, एसडीओ किशन कुमार,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी,महासचिव राजीव रंजन सिन्हा,सहायक विद्युत अभियंता नीलेश कुमार,वन क्षेत्र पदाधिकारी शिवजी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कृष्णा कुमार,नप ईओ अभिसार कुमार,बी.एस.एन.एल से राम कुमार सिंह मौजूद थे.बैठक में विधिक सेवा कर्मी गंगेश झा ने सहयोग किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
