Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आपसी विवाद बना जानलेवा:पड़ोसियों के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव के वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद में 25 फरवरी की रात पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर किए गए हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान पटना ले जाने के क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गई.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. मृतका की पहचान चकनवादा निवासी अहमद हुसैन की मां रेहाना खातून के रूप में हुई है.परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.मृतका के पुत्र पीड़ित अहमद हुसैन के अनुसार बीते 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे सभी खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे.इसी दौरान पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरोप है कि सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.शोर सुनकर बीच-बचाव करने आईं उनकी मां रेहाना खातून को लोगों ने मारपीट कर धक्का दे दिया.धक्का लगने से उनका सिर दीवार से टकराया और वे बेहोश होकर वही पर गिर पड़ीं.वही घटना में वह खुद व उनके भाई भी जख्मी हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.हालत गंभीर होने पर उन्हें समस्तीपुर रेफर किया गया.वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया.लेकिन आज पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.वही पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए मो. इस्लाम ने मो. राजू सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया है.आरोप है कि हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

दूसरे पक्ष के मो. राजू ने भी 25 फरवरी को संभावित विवाद को लेकर थाना में आवेदन दिया था.जिसमें अपने पड़ोसी के द्वारा मारपीट गोली चलाने का आरोप लोगों पर लगाया था.वही सुचना पर दलबल के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गए.थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.आपसी परोसी के मारपीट में महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है.दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!