Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 11 का शुभारंभ

दलसिंहसराय, प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 11 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,आरक्षि निरीक्षक पिंकी प्रसाद,पूर्व जिला भाजपा उपेंद्र कुमार कुशवाहा,अमन पाराशर, राहुल सिंह,शुभम सिंह,सत्यसंध भारद्वाज,ललन कुमार ईश्वर एवं चंद्रमनी सिंह ने सम्मलित रूप से फीता काटकर इस आयोजन का शुभारंभ किया.आगत अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार आयोजन समिति के पुरुषोत्तम भारद्वाज,रामभद्र भारद्वाज,निरंजन झा,नीरज राज ने स्वागत किया.उपस्थित अतिथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महंत सुरेश झा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उद्घाटन मैच वैशाली और पतैली के बीच खेला गया.जिसमें वैशाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया.इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करते हुए पतैली की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 14.3 ओवर में 102 रन बनाई. जिसका पीछा करने उतरी वैशाली की टीम ने 8 ओवर 2 गेंद में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और वैशाली की टीम 2 विकेट से विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी.मैच के बेस्ट प्लेयर गौरव घोषित हुए।

 

जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद में 4 चौका और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाये और अपने टीम के 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट भी लिया.जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ.विवेक दत्त के द्वारा दिया गया.मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में आसिफ सौहेले एवं सद्दाम हुसैन थे.उद्घोषक का कार्य सत्यसंध भारद्वाज एवं नीरज राज ने किया.वहीं स्कोरिंग का कार्य अंकित झा एवं निरंजन महतो ने किया.मौके पर मनोज ईश्वर, सदन ईश्वर,अरविंद कुमार लालू,विवेक शर्मा,त्रिलोकी मेहता,जितेन्द्र ईश्वर,सुजीत चौधरी,चंदन कुमार,सौरभ चौधरी,नीलेश भारद्वाज, सुधांशु भारद्वाज इत्यादि मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!