Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:लाइब्रेरी संचालक छात्रा को अश्लील वीडियो भेज कर रहा था यौनशोषण का प्रयास,गिरफ्तार

दलसिंहसराय,शहर के आई.बी रोड स्थित एक लाइब्रेरी के संचालक को पुलिस ने लाइब्रेरी में पढ़ने वाली एक छात्रा का अश्लील वीडियो फोटो दिखाकर यौनशोषण का प्रयास कर रहा था.वही पीड़ित छात्रा के अभिभावक के शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी लाइब्रेरी के संचालक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड संख्या तीन निवासी राजेश सिंह के पुत्र अमित कुमार उर्फ़ अमित अंबानी को लाइब्रेरी में से गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार के मोबाइल फोन को जब्त कर जरूरी साक्ष्य को जप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्रा के स्वजन ने दलसिंहसराय थाना में 18 फरवरी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया था.शहर के आई बी रोड में संचालित मिशन लाइब्रेरी के संचालक अमित कुमार उर्फ़ अमित अंबानी बाथरूम में लगी सीसीटीवी का अश्लील फुटेज दिखाकर छात्रा के साथ यौन शोषण का प्रयास कर रहा था।

 

इतना ही नहीं वह कॉल करके छात्रा को प्रताड़ित करता था.शिकायत के बाद थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के नेतृत्व में महिला पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई करते आरोपी लाइब्रेरी के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मोबाइल में मिले आवश्यक डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आवश्यक कर्रवाई की गई है.इसमें आगे भी जाँच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!