दलसिंहसराय हॉस्पिटल रोड गोलीबारी कांड का आरोपी आनंद गिरफ्तार, पूजा में हुई थी झगड़ा
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 11 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आनंद पासवान को गिरफ्तार कर लिया.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथपुर गंज अस्पताल रोड इलाके में इंडियन बैंक के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग से पप्पू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल के भाई गुड्डू कुमार की शिकायत पर थाने में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया. जिसमें आनंद पासवान सहित पांच नामजद और कई अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया.एफआईआर के बाद
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का स्वरूप अख्तियार किया.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मेरे नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी।
तकनीकी शाखा की सहायता से टीम ने आरोपी लोकनाथपुर गंज रोड निवासी उमेश पासवान के पुत्र आनंद पासवान को गिरफ्तार किया.छापेमारी टीम में में अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सशस्त्र बल और दलसिंहसराय थाना के बल ने अहम भूमिका निभाई.पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है.अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने जुटी है.
बताते चले कि अनुमंडलीय अस्पताल रोड में बीते 11 फरवरी की देर शाम लोकनाथपुर गंज निवासी पप्पू पासवान पास बाइक सवार बदमाश ने गोली चलाकर जख्मी कर दिया.बीच बचाव को लेकर स्थानीय एक आई महिला भी बदमाश की गोली से जख्मी हो गई थी.इस दौरान भीड़ ने घटना को अंजाम देने आए बदमाश में शामिल एक बदमाश लोकनाथपुर निवासी स्व.बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार (24) को पीट पीट कर जख्मी कर दिया.जिसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई.दोनों ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी.जख्मी पप्पू पासवान के भाई के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में एक आरोपी आनंद पासवान को गिरफ्तार किया गया है.नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी ने जुटी है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
