दलसिंहसराय डबल मर्डर का खुलास:बहनोई ने ही की थी साली और 6 माह के मासूम की हत्या,गिरफ्तार, love मैरिज के कारण…
दलसिंहसराय डबल मर्डर का खुलास:बहनोई ने ही की थी साली और 6 माह के मासूम की हत्या,गिरफ्तार, love मैरिज के कारण…
दलसिंहसराय,विद्यापति नगर पुलिस ने विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला और दुधमुंहे बच्चे की लाश की गुत्थी सुलझा ली है.अवैध संबंध में बहनोई ने ही पूरी प्लानिंग बना दोनों की हत्या कर दिया.पुलिस ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जो मृतिका का सगा बहनोई निकला।
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 5 फरवरी 2026 को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर रेलवे ट्रैक (डाउन लाइन नं. 203/27) के पास एक महिला और एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था.पुलिस ने अज्ञात शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी.शवों की शिनाख्त मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी सोमनाथ सुमन की पत्नी कंचन कुमारी और उनके 6 माह के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई.जिसके बाद मामले की गभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया.तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के बहनोई मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी कैलाश महतो के पुत्र चंदन कुमार को हिरासत में लिया गया.
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.इस सफल कार्रवाई में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, पुअनि.अमृता कुमारी,शक्ति कुमार,सअनि.राकेश कुमार और तकनीकी शाखा समस्तीपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
महिला को बियर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक से हुआ प्यार।
बताया जाता है कि मृतका कंचन कि शादी सोमनाथ सुमन से 2022 के आसपास हुई थी.कंचन व उनके पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश जाता है.जहाँ महिला को एक बियर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक से प्यार हो जाता है.वही दोनों छुप छुपकर मिलने लगती है.जिसके बारे में महिला के पति सोमनाथ सुमन को पता चलता है. पति द्वारा समझाने के बाद भी महिला नहीं मानती है और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने कि जिद ठान लेती है. जिसके बाद उसका पति अपनी पत्नी को छोड़ कर गांव आजाता है.महिला अपने प्रेमी से शादी तक करने कि बात सामने आई है.
जिसके बाद एक छह माह का बच्चा भी होता है.इसी खुन्नस में महिला के पहले पति सोमनाथ सुमन द्वारा बहनोई के साथ पूरा प्लानिंग बना कर उसे तलाक देने के बहाने घर पर बुलाता है.जहाँ महिला व बच्चे का गला घोंट कर हत्याकर उसके शव को रेलवे किनारे फेंक दिया जाता है. ताकि घटना रेल दुर्घटना दिखाया जा सके. परन्तु पुलिस ने पुरे मामले का फ़िल्मी अंदाज में खुलासा करते हुए उनसे प्लानिंग पर पानी फेर दिया.डीएसपी ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
