Samastipur

दलसिंहसराय:क्रिकेट कप टूर्नामेंट में मधुबनी की टीम 218 रन से विजय प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की

दलसिंहसराय | प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में चल रहे हैं महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट कोनैला का चौथा लीग मुसरीघरारी और मधुबनी के बीच खेला गया। जिसमें मधुबनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम निर्धारित 16 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 289 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करने उतरी मुसरीघरारी की टीम ने 13.2 ओवर में 71 पर ढेर हो गयी,और मधुबनी की टीम ने 218 रन से विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मैच के बेस्ट प्लेयर मधुबनी के करीम हुए जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 4 चौका और 8 छके की मदद से नावाद 64 रन बनाये और गेंदबाजी में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉक्टर सुनील सिंह जी एवं दीपक के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में आसिफ सौहेले एवं सद्दाम थे।

 

 

उद्घोषक का कार्य गुंजन एवं एवं नीरज राज ने किया। वहीं स्कोरिंग का कार्य अंकित एवं निरंजन महतो ने किया।मौके पर आयोजन समिति के पुरषोंतम भारद्वाज ,रमण ईश्वर, त्रिलोकी मेहता, विवेक चौधरी,,चंदन कुमार,,लालबहादुर ,,सौरभ चौधरी, नीलेश भारद्वाज, सुधांशु भारद्वाज इत्यादि मौजूद थे। और आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि आज का मैच पटोरी एवं आदित्य 11 रोटगना के बीच खेला जाएगा..

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!