Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन,पहुँचे विधायक

दलसिंहसराय,शिवरात्रि को लेकर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.वही कई जगहों शिव बारात निकाली गई तो कई मंदिरो पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया.जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.शहर के गंज रोड स्थित शिवालय, गोलाघाट स्थित शिवालय, मंसूरचक स्थित शिवालय से शिव बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर ढेपुरा,बेलबन्ना को फूल मालाओ से सजाया गया जहाँ यज्ञ का भी आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र भ्रमण के क्रम में स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता भी त्रिलोकी नाथ मंदिर ढेपुरा पहुंच कर भोलेनाथ की आशीर्वाद लिया व क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया.

 

 

वही यज्ञ आयोजक राकेश कुमार, जोगी राय ,सतीश कुमार राय, संतोष राय, जितेंद्र राय ,मोनू राय, सुबोध राय,बोल बम राय धर्मेंद्र राय, अर्जुन राय, अरविंद राय, मुकेश कुमार,अधिराज यादव द्वारा विधायक को साल माला पहना कर उनका सम्मान किया.मौके पर राज दीपक, मो. जाबिर, नंदू महतो सहित कई राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे.मुख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत,मालपुर पुरवारीपट्टी पंचायत के शिवालय में भी विशेष पूजा पाठ कर जुलुस निकाला गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!