ई-रिक्शा की टक्कर से ड्राइवर की मौत:बेगूसराय में ससुराल से मौसी के घर जा रहा था
बेगूसराय में अपने ससुराल से मौसी के यहां मिलने जा रहे एक युवक की ई-रिक्शा से टक्कर के कारण मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा गांव की है।मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव के रहने वाले संतोष राय के बेटे दीपक कुमार (24) के रूप में की गई है। संतोष कुमार ससुराल से बाइक से निकला था। ससुराल से करीब 1 किलोमीटर आगे बढ़ते ही ई-रिक्शा की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के ससुराल वालों को मिली, तो लोग मौके पर पहुंचे। मटिहानी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मृतक के ससुर लालू कुमार कने बताया कि 6 महीने पहले संतोष की शादी हुई थी। संतोष प्राइवेट गाड़ी की ड्राइविंग का काम करते थे। अभी उनकी पत्नी रुपम मेरे घर पर शंकरपुर बखड्डा में रह रही है। कल संतोष अपने ससुराल आए थे, रात में यहीं रुककर आज मौसी से मिलने के लिए नयागांव जा रहे थे।रास्ते में ठाकुरबाड़ी के पास अचानक ई-रिक्शा आ गया। उससे बचने के चक्कर में ई-रिक्शा से एक्सीडेंट कर गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में सूचना दिया, तो हम मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
