मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 50 छात्र-छात्रा पटना रवाना
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर के 50 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए। यह दल विद्यालय के शिक्षक मेघन सहनी के नेतृत्व में पटना के लिए प्रस्थान किया। यात्रा की औपचारिक शुरुआत पंचायत की मुखिया संगीता तिवारी एवं पूर्व मुखिया मनोज तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद थे। यात्रा के दौरान छात्रों के मार्गदर्शन एवं देखरेख के लिए शिक्षक धीरज कुमार, अरुण कुमार, रोजी कुमारी, नीतू कुमारी, शालू, पिंकी कुमारी एवं चुनचुन कुमारी भी साथ गई हैं। भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र पटना के प्रमुख शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे।
इनमें साइंस सिटी, चिड़ियाघर, संग्रहालय (म्यूजियम), इको पार्क, मरीन ड्राइव, गांधी मैदान सहित अन्य दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच, ऐतिहासिक समझ और सामाजिक जागरूकता विकसित हो सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
