समस्तीपुर:बीएसएफ अकाउंटेंट की संदिग्ध हालात में मौत,शव गांव पहुंचा:7 महीने पहले हुई थी शादी
समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव निवासी अमरजीत राज, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे, की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव 16 फरवरी की देर शाम उनके सरकारी आवास पर मिला। साकेत थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक अमरजीत राज भारत सरकार के गृह विभाग के पुष्पा भवन में BSF में अकाउंटेंट थे। उनकी नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) के माध्यम से हुई थी। वे वर्तमान में साकेत थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित सरकारी बंगले में अपनी पत्नी राखी कुमारी और परिजनों के साथ रह रहे थे।पोस्टमार्टम के बाद अमरजीत राज का शव 18 फरवरी को उनके पैतृक गांव हसनपुर सूरत पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और गांव में शोक का माहौल छा गया।
परिजनों ने बताया, अमरजीत राज का विवाह लगभग सात महीने पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव निवासी स्वर्गीय अखिलेश राय यादव और वार्ड पार्षद नीला देवी की पुत्री राखी कुमारी से हुआ था। विवाह के बाद से परिवार में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
