Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में रक्तदान शिविर लगा:ब्लड किया डोनेट

समस्तीपुर मंडल कारा में आज रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार यूथ फेडरेशन ब्लड बैंक सदर अस्पताल के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक के साथ ही जेल के कर्मियों ने रक्तदान किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा की ओर से रक्तदान देकर हुआ। मौके पर वरीय चिकित्सा डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, जबकि उल्टे लोगों के शरीर में फुर्ती आ जाती है। लोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से दूर रहते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को 6 महीने पर एक बार रक्तदान जरुर करना चाहिए. मनुष्य के शरीर को निरोग बनता है। वही आपकी ओर से दान किए गए रक्त से किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दान मिलता है। यानी आप स्वस्थ भी रहेंगे और दूसरों के लिए उपकारी भी बन जाएंगे।

 

जिसे जेल अधीक्षक की ओर से ब्लड बैंक में शामिल होने आए कर्मी के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा के अलावा मंडल कारा चिकित्सक , डॉ हेमन्त कुमार सिंह , ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वेता , जेलर मनोज सिंह , सहायक जेलर , कंचन कुमारी, बिहार यूथ फेडरेशन के मो तमन्ना खान , वसीम अहमद एवं सदर अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!