Samastipur

समस्तीपुर में गाछी में बाइक सवार युवकों से 20 हजार की लूट

समस्तीपुर में बहन की शादी का सामान खरीदने जा रहे चार बाइक सवार युवकों से ₹20,000 और सोने की चकती लूट ली गई। बदमाशों ने युवकों को पंच मारकर घायल भी कर दिया। यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सामने आई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घायल युवकों की पहचान लाटबसेपुरा वार्ड 10 निवासी 23 वर्षीय राकेश कुमार, 19 वर्षीय विकास कुमार, विजय कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है। राकेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 19 फरवरी को होनी है और 15 फरवरी को फलदान था।

 

वे सभी अपने भाई विकास कुमार, भतीजे विजय कुमार और अमन कुमार के साथ दो बाइक पर सवार होकर मोरवा बाजार बर्तन खरीदने जा रहे थे। गांव से आगे एक गाछी (पेड़ों का झुरमुट) में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे।

 

पॉकेट से पैसे छीनने का प्रयास किया

 

 

इन युवकों ने बाइक सवारों को रोका और उनके पॉकेट से पैसे छीनने का प्रयास किया। जब युवकों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली।इसके बाद, हमलावरों ने हाथ में पहने ‘पंच’ से राकेश कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार और अमन कुमार को मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके पॉकेट में रखे ₹20,000 और सोने की चकती भी छीन ली।

 

इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

 

शोर सुनकर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सभी घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर जीवछ कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर जीवछ कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

 

नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली हुई है। नगर थाने में तैनात पद स्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायलों से फर्द व्यान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। फर्द व्यान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए मुसरीघरारी थाना भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!