Samastipur

समस्तीपुर पुलिस लाइन में बन रहा गैराज व वाशिंग पिट, कई पुलिस भवनों का जीर्णोद्धार

समस्तीपुर.पुलिस संसाधनों को बेहतर बनाने और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिले में कई निर्माण एवं मरम्मति कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक गैराज का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं वाहनों की धुलाई के लिए वाशिंग पीट भी बनाया जा रहा है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से चल रहे ये दोनों कार्य अब अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार की स्वीकृति से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरअसल, राज्य के कई जिलों की पुलिस लाइन में वाहनों के लिए गैराज की व्यवस्था नहीं होने से वाहन खुले में खड़े रहते थे। इससे उनकी सुरक्षा और रख-रखाव प्रभावित होता था। इसी को देखते हुए सरकार ने समस्तीपुर सहित सभी जिलों में गैराज निर्माण की पहल शुरू की है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालयों और थाना भवनों में विद्युतीकरण एवं मरम्मति कार्य भी जारी है।

 

 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत जिला वितन्तु कक्ष भवन का विद्युतीकरण सह मरम्मति एवं चारदीवारी मरम्मति का कार्य छह लाख 54 हजार 200 रुपए की प्राकलित राशि से कराया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!