बेगूसराय ने समस्तीपुर को 15 अंकों से हराकर जीता फुटबॉल चैंपियनशिप खिताब,मिला कप
समस्तीपुर।विभूतिपुर.प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित रेलवे दुर्गा मैदान में युवाशाला ग्रामीण प्रतिभा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित अंतर-जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेगूसराय और समस्तीपुर की बालिका टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 15 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। बेगूसराय की टीम शुरू से ही आक्रामक रही और पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायिका कल्याणी मिश्रा, चर्चित इन्फ्लुएंसर शांति झा, चंद्रशेखर मिश्रा (सह-आयोजक, साइंस शिक्षापीठ), संरक्षक डॉ. एनके आनंद, विकास कुमार, स्थानीय मुखिया ममता देवी, मिथलेश कुमार, रंजीत मेहता, डॉ. विवेक कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में अतिथियों द्वारा विजेता बेगूसराय टीम को विजेता कप तथा समस्तीपुर टीम को उपविजेता कप दिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
