दलसिंहसराय में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 104 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
दलसिंहसराय,शहर के एस एच. 88 गोसपुर स्थित डॉ. अजित कुमार के क्लिनिक पर सोमवार को बिहार के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 104 वीं जयंती सम्राट अशोक कुशवाहा विकास समिति द्वारा समारोह मनाई गई.जिसकी अध्यक्षता डॉ.डी एन सिंह ने किया. वही संचालन लक्ष्मी नरायण महतो व प्रमोद कुमार सिंह ने किया.आये अतिथियो द्वारा जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया.
इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि जगदेव प्रसाद का जन्म बिहार के जहानाबाद में हुआ था.मध्यमवर्गीय परिवार में पैदा होने के कारण जगदेव जी की प्रवृत्ति शुरू से ही संघर्षशील तथा जुझारू रही तथा बचपन से ही दलित शोषित के लिए आवाज उठाने का काम उन्होंने किया.जगदेव बाबू का सपना था कि धन, धरती और राजपाट में नब्बे प्रतिशत भाग शोषित-वंचित समाज का हो.सामंतियों के खिलाफ जगदेव प्रसाद ने बिगुल फूंका था.
जमींदारी प्रथा के तहत जो गरीब वंचित तबका था उसे प्रताड़ित करने की जो परंपरा थी उसके विरुद्ध जगदेव बाबू ने जबरदस्त जन संघर्ष किया.आज भी जब किसी वंचित तबके के लिए आवाज उठाने की बात होती है बिना जगदेव प्रसाद के नाम लिए बातों को पूरा नहीं किया जा सकता.कुशवाहा समाज को एकजुट होकर सभी क्षेत्र में आगे आने कि जरूरत है.
मौके पर डॉ.राजू कुमार,डॉ. अजित कुमार,धनेश्वर महतो,अमरकांत कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा,पुंजय कुमार,विमल कांत,राम सेवक सिंह,संजय कुमार,विष्णु देव महतो,लाल बाबू सिंह,डॉ. सुनील कुमार, राम बली प्रसाद, अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार सहित कई लोगो ने अपना अपना विचार रखा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
