Patna

सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शिव की हल्दी रस्म:पारंपरिक विधि-विधान से हुआ

वैशाली.सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शिव की हल्दी रस्म पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को पूरा किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, मद्रासी बाबा और बमबम पांडेय समेत अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर हल्दी का लेपन किया। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के जयघोष और महिलाओं के पारंपरिक गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

 

 

सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शिव की हल्दी रस्म।

मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने जानकारी दी कि शनिवार रात दो बजे बाबा का महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद मंगला आरती होगी और फिर आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे.महाशिवरात्रि के दिन भक्त पूरे दिन जलाभिषेक और पूजा-पाठ कर सकेंगे। शाम को बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

 

रात मंदिर में भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन

 

महाशिवरात्रि की रात मंदिर में भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण अपने स्तर पर होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति भी देंगे।महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मीना बाजार चौक, छत्रपति रोड और चिड़िया बाजार से होते हुए सोनपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचेगी।

 

शोभायात्रा रजिस्ट्री बाजार, स्टेशन गेट मार्केट और गोला बाजार से गुजरते हुए गौतम चौक तक जाएगी। शिव की इस बारात में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!