समस्तीपुर में बीए पार्ट-2 की इंटरनल परीक्षा देकर लौट छात्र की मौत,2 बाइक के बीच टक्कर में गई जान
समस्तीपुर-खानपुर मुख्य संडक के वारिसनगर थाने के सतमलपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हुई। इसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि, मृतक का शव पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शिवाजीनगर थाने के श्रीपुरमजरैया गांव के सुरेंद्र पासवान के बेटे पप्पू कुमार पासवान के रूप में की गई है।
मृतक के भाई सूरज पासवान ने बताया कि उनका पाई आज दिन में बाइक से मथुरापुर स्थित कॉलेज में बीए पार्ट -2 का इंटरनल परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा देने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सतमलपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास खानपुर की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
दोनों बाइक असंतुलित होकर सड़क के दोनों ओर जा गिरी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से पप्पू और एक अन्य जख्मी को लोगों ने सदर अस्पताल लाया। जहां के डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दोनों बाइक भी हो गई क्षतिग्रस्त
घटना में दोनों युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बाइक की स्थिति देखकर लग रहा है कि दोनो बाइक 60 किलोमीटर से अधिक स्पीड में थी।सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में छात्र की मौत हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
