Samastipur

समस्तीपुर:यूथ फेडरेशन के शिविर में 60 यूनिट रक्तदान

समस्तीपुर| बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में 34वां स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन शहर के माड़वारी बाजार स्थित राम नारायण गया प्रसाद धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी, डॉक्टर ज्योति कुमारी और डॉक्टर सी भूषण ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉक्टर स्वपिनल प्रियदर्शी ने कहा कि रक्तदान एक मानवता से भरा कार्य है जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने रक्त का एक हिस्सा दूसरों की जान बचाने के लिए दान करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह एक निःस्वार्थ सेवा है जो जीवनदान के रूप में काम करती है। इसके अलावा डॉक्टर ज्योति कुमारी आदि ने भी संबोधित किया। शिविर में संतोष कुमार, जावेद खान,रिशु कुमार, जाहिद अंसारी, विकास कुमार केसरी, सीताराम कन्नौजिया, शबीना प्रवीण, प्रदीप कुमार चौधरी, अकरम जमाल खान, अभिलाषा कुमारी, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इरफान, दिनेश कुमार समेत 60 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान आदि थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!