Samastipur

श्रीराम जानकी महाविद्यालय में इमरजेंसी माइनर ओ.टी. शुरू:अब मिलेगी तत्काल आपातकालीन उपचार 

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इमरजेंसी माइनर ओ.टी. सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया है।इसके तहत अब स्त्री एवं पुरुष विभाग में मरीजों का आपातकालीन उपचार सफलतापूर्वक शुरू हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. (प्रो.) पूनम कुमारी, उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह और उपाधीक्षक-सह-स्त्री प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम कुमारी उपस्थित रहीं।

 

सेवा के पहले दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहलता और मूर्छक डॉ. आलोक कुमार हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम ने चिकित्सा कार्य संपादित किया। इस टीम में सुलेखा कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, चिरंजीवी मिश्रा, राकेश कुमार, गंगा प्रसाद, अखलेश कुमार और बबलू शामिल थे।

 

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में मरीजों की सुविधा के लिए इंडोर सेवाओं और माइनर ओ.टी. के पूर्ण संचालन हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!