Samastipur

समस्तीपुर के रसलपुर पत्थर घाट पर नाव पलटी, कटावरोधी कार्य में लगे मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

समस्तीपुर के रसलपुर पत्थर घाट पर कटावरोधी कार्य के दौरान गंगा में नाव पलट गई। नाव पर सवार मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।नाव पर बालू से भरी बोरियां लोड थी। ओवरलोड के कारण घाट के किनारे पलट गई। हादसे में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। घटना मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कटाव स्थल पर बोरी डाला जा रहा था

 

जानकारी के अनुसार घाट पर बाढ़ नियंत्रण डिवीजन दलसिंहसराय की ओर से कटावरोधी कार्य कराया जा रहा था। मजदूर नाव पर बोरी में बालू भरकर कटाव स्थल पर भर रहे थे। नाव पर क्षमता से अधिक वजन था। जब मजदूर उस पर सवार हुए तो नाव नदी की ओर झुक गई। जिस कारण बालू भरे बोरी में पानी भरने लगा। जिस कारण नाव का वजन और बढ़ने लगा फिर देखते ही देखते गंगा समा गई।

 

यह महज संजोग रहा कि इस घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। गंगा में नाव डूबने से पहले ही सभी मजदूर कूद गए। नाव नदी के किनारा में ही था जिस कारण लोग बाहर निकल गए। देरी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।इस संबंध में पटोरी के एसडीओ विकास पांडेय ने बताया कि इस घटना में किसी के डूबने की सूचना नहीं है। पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी स्थानीय सीओ से ली जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!