Samastipur

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में सुधा काउंटर का हुआ उद्घाटन

दलसिंहसराय, अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में स्थित सुधा दूध संघ के नए काउंटर का गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ. राम चंद्र, प्रबंधक चंदन कुमार, सुधा के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) आर.के. झा तथा संचालक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, स्वास्थ्यकर्मी एवं सुधा संघ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए.यह काउंटर स्थापना से अस्पताल आने वाले मरीजों एवं परिजनों को सुधा के शुद्ध एवं ताजा दूध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे.अब उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सुधा के एम.डी. आर.के. झा ने उद्घाटन के बाद बताया कि यह काउंटर विशेष रूप से अस्पताल की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है।

 

 

यहां दूध, दही, पनीर, घी सहित सभी प्रमुख उत्पाद न्यूनतम दरों पर उपलब्ध होंगे.उन्होंने कहा कि सुधा संघ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध दुग्ध उत्पादों की पहुंच बढ़ाना है,जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद मिल सकें.अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ. राम चंद्र ने कहा कि यह नई सुविधा मरीजों के लिए वरदान साबित होगी.अस्पताल में भर्ती मरीजों के आहार में दूध उत्पादों की आवश्यकता होती है, जो अब तत्काल उपलब्ध हो जाएंगे.प्रबंधक चंदन कुमार ने जानकारी दी कि काउंटर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेगा.संचालक पंकज कुमार ने बताया कि काउंटर पर जैविक एवं पैकेज्ड उत्पादों पर विशेष छूट भी दी जाएगी.उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने काउंटर का अवलोकन किया तथा उत्पादों का स्वाद लिया.स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अस्पताल की सुविधाएं और मजबूत होंगी.यह कदम दलसिंहसराय प्रखंड के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!