पति के मेला नहीं घुमाने से नाराज महिला ने कीटनाशक खाकर किया सुसाइड,5 महीने पहले हुई थी शादी
पटना।बांका की नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया। इसकी इलाज के दौरान आज भागलपुर में मौत हो गई। पति के मेला नहीं ले जाने से आहत होकर महिला ने कीटनाशक दवा का खा लिया था। दरअसल, गांव में अभी भी महाशिवरात्री का मेला लगा हुआ है। मामला अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतघरा गांव का है।
मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी आशा कुमारी (20) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आशा कुमारी की शादी महज पांच महीने पहले हुई थी। गुरुवार को गांव में लगे मेला में घूमने को लेकर पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई थी। महिला अपने पति से मेला ले जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति उसे मेला नहीं ले जा सका।
इलाज के समय गई जान
इसी बात से आहत होकर महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत अमरपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया।गुरुवार शाम को आशा कुमारी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सभी को खाना खिलाने के बाद दी जान
महिला के पति संतोष ने कहा है कि उनकी पत्नी ने खाना भी बनाया था। सभी को खाना भी खिलाया। मेला नहीं ले जाने से वो नाराज थी। इसलिए उसने सुसाइड कर लिया। जब उसने सुसाइड किया तो मैं और मेरा पिता बाजार में थे। घर आने पर पता चला कि उसने दवा खा लिया है। फिर हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में तैनात बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
