Samastipur

समस्तीपुर में लापता अमीन की मिली लाश:जमीन की मापी कर लौट रहे थे,गला दबाकर हत्या 

समस्तीपुर में जमीन मापी कर लौट रहे एक अमीन की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। यहां तक की उसके मोबाइल और बाइक को भी गायब कर दिया गया है। बुधवार को अरहर के खेत में शव मिला है।मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव निवासी लक्ष्मी रावत के बेटे टुनटुन रावत (42) के रूप में की गई है। वह रोसरा शहर के शारदा नगर में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इस घटना को पहली नजर में लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर हत्या का मामला बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीण अशोक रावत ने बताया कि टुनटुन रावत रोसरा शहर के शारदा नगर में मकान बनाकर 10 सालों से रहते थे। 3 फरवरी को लारझाघाट गांव के ही अमरजीत पंडित की जमीन माफी करने के लिए गए थे।

 

जमीन की मापी खत्म होने के बाद शाम करीब 4:30 बजे वह रोसरा के लिए बाइक से चले थे। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे।

 

मोबाइल भी था बंद

 

जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन रात भर कुछ पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। इसी दौरान सुबह लोगों ने मबी गांव के चिमनी के निकट अरहर के खेत में एक शव देखा।शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। बाद में टुनटुन के परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि मबी गांव के पास एक लाश मिली है।

 

परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो उसकी पहचान अमीन टुनटुन रावत के रूप में की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। टुनटुन के गले पर दाग का निशान मिला है। उनकी बाइक और मोबाइल गायब है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई है।

 

 

रोसरा की डीएसपी संजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मोटरसाइकिल और बाइक गायब है। इनके शरीर पर कहीं भी जख्म का निशान नहीं है। प्रथम दृष्टि से ये मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर उनकी हत्या की गई है। हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!