Samastipur

समस्तीपुर में शब-ए-बारात पर रंगीन रोशनी से नहाई मस्जिद

समस्तीपुर के गोला रोड स्थित बड़ी मस्जिद शब-ए-बारात की रात रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। इस मौके पर मस्जिद के साथ आसपास का इलाका भी रोशन नजर आया। शब-ए-बारात का इस्लाम में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस पाक रात में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में जुटे और विशेष नमाज अदा की। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, शब-ए-बारात की रात सच्चे दिल से अपनी भूलों की माफी मांगने वालों के गुनाह अल्लाह माफ करते हैं और अपनी रहमतें बरसाते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दिन दुआ, इबादत और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। इसी कारण लोग रात भर नमाज, कुरआन की तिलावत और दुआ में मशगूल रहे। शब-ए-बारात का पर्व लोगों को खुदा के और करीब जाने, आत्मचिंतन करने और नेकी की राह पर चलकर बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!