जो कानून तोड़ेगा,उस पर कार्रवाई होगी,गलत तरीके से इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे:नित्यानंद
पटना.केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि व्यक्ति नहीं, कानून बड़ा है। जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है। अगर किसी के खिलाफ वारंट जारी होता है तो प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ती है। कुछ लोग गलत तरीके से इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात उन्होंने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कही। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके परिवार पर चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, दूध घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला जैसे गंभीर आरोप हैं। उनके परिवार ने बिहार में जंगलराज स्थापित किया था। ऐसे में कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है तो वह गलत आरोप लगा रहे हैं।
नित्यानंद राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। 21वीं सदी भारत की है। दुनिया के लोग भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के विकासात्मक कार्य से देश शक्तिशाली हो रहा है। देश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
नितिन के स्वागत के लिए बिहार तैयार : नित्यानंद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पूरा बिहार तैयार है। पटना में कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए तैयारी की है। वे नेता-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नई रणनीति व कार्ययोजना बनाएंगे। भाजपा मजबूत होगी, देश विकसित बनेगा, बिहार का विकास होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
