Patna

डीजे लदे वाहनों पर कार्रवाई, दो दिनों में वसूला सत्तर हजार का जुर्माना

पटना.रजौली स्थित एनएच-20 पर समेकित जांच चौकी पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजे लदे वाहनों से भारी जुर्माना वसूला है। ईएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन जांच अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर डीजे ट्रॉली और एक पिकअप पर लदी डीजे ट्रॉली को पकड़ते हुए नियमानुसार करीब 45 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने बताया कि एक डीजे वाहन से 20500 रुपये तथा दूसरे वाहन से 24000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ईएसआई संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि आगामी आयोजनों और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु बीते 19 फरवरी से ही डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश जारी किया जा चुका है,

 

जिसके उल्लंघन पर अब विभाग कड़ा रुख अख्तियार कर रहा है। विभागीय सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महज दो दिनों के भीतर विभिन्न वाहनों से कुल सत्तर हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की जा चुकी है, जो प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!