समस्तीपुर:होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न,सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों के प्रस्तुतियों को सराहा गया
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर अवस्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली से सम्बद्ध+2 स्तरीय विद्यालय होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर में पिछले उनचालिस वर्षों से सतत जारी शिक्षा, संस्कृति एवं अनुशासन की अभिव्यक्ति के रूप में एक बृहद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने पारम्परिक, धार्मिक क्षेत्रीय, वैज्ञानिक, अलोकिक इत्यादि विभिन्न पहलुओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी एवं बिहार विधान पार्षद संजय मयूख एवं समस्तीपुर के बिहार विधान पार्षद तरूण कुमार, विद्यालय की सह-संस्थापिका, सचिव विभा देवी, प्रबंध निदेशक डा० धर्मांश रंजन एवम् प्राचार्य अमृत रंजन के संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पूर्व संस्था की सचिव सह संस्थापिका श्रीमती विभा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परम्परानुसार चादर पाग एवं पुष्प-गुच्छ से किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत रंजन के मुख्य एवं चिशिष्ट अतिथियों सहित उपस्थित अभिभावकों का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्पिति से विद्यालय का कार्यक्रम महोत्सव के रूप में बदल गया है जो अत्यन्त प्रेरणादायी है।
मुख्य अतिथि श्री संजय मयूख ने अपने उद्घाटग सम्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों एवं कार्य-संस्कृति की भूरी-भूरी प्रसंसा की। उन्होंने कहा कि देलही प्रवास के दौरान जब उन्हें समस्तीपुर जिला के किसी सफल व्यक्ति से मुलाकात होती है तो वह अपनी शिक्षा-दीक्षा के लिए होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की चर्चा करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश काशीपुर शाखा के वर्ग छ: की छात्राओं के स्वागत गान से हुआ। इसके पश्चात् एक से एक रंगारंग प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने सभी अभिभावको अतिथियों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के आकर्षक वस्त्रों में प्रस्तुत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। सीनीयर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रम सबों को भाव-विभोर कर दिया एवं उनके कलात्मक अभिव्यक्ति की हार्दिक प्रशंसा की। सभी कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक संदेश से परिपूर्ण था।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 9वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भरत नाट्यय, 8वीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत शिव-ताण्डव, अनन्या एवं आर्यन का एकल संगीत, 5वीं की छात्रा आरणा रंजन की राधा-कृष्ण की भावमय नृत्य की प्रस्तुती, पी-3 के छात्र-छात्रा चुलबुल, आरोही एवं गौरव के नृत्य, 8वीं के छात्र दिव्यांशु की नृत्य प्रस्तुती एवं काशीपुर शाखा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नारी सशक्तीकरण एवं हॉरर डांस रहा। इसके अतिरिक्त सभी प्रस्तुतियों को सराहा गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान उद्घोषक की भूमिका में 9वीं से रौनक कुमार, 8वीं से अगस्त्या गौतम, वर्ग-6 से श्रेयांश एवं वर्ग-3 से सुरभि की अभिव्यक्ति को काफी पसंद किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्ध निदेशक डा० धर्मांश रंजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को शांतिपूर्ण सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षकेतर सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की इस टीम की बदौलत ही हम बड़े-बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर पाए हैं। अन्त में उन्होंने बड़े ही भावुक सब्दों में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और विद्यालय के उत्तरोतर विकास का संकल्प लिया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
